
छत्तीसगढ़
तेज रफ़्तार ने ली जान : बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर
By Dinesh chourasiya
जांजगीर-चांपा। CG ACCIDENT : जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, तेज रफ़्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।







सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है।











