छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड के पास चखना सेंटर में फटा गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

 

 

बिलासपुर। CG BREAKING : जिले के पुराना बस स्टैंड के शराब दुकान के पास बड़ा हादसा टल गया है। गुरुवार को बस स्टैंड के पास चखना सेंटर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुई, पर कई वाहनों में आग लग गई। लोगों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया है। जिले में शराब दुकान के सामने बेखौफ चखना सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है बस स्टैंड के पास नाला निर्माण होने से डायवर्ट रूट के कारण शराब दुकान के सामने से ही वाहनों एवं लोगों का आना जाना हो रहा है। गनीमत है कि हादसे पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी जनहानि की संभावना थी।

 

Related Articles

Back to top button