छत्तीसगढ़

अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ भिलाई नगर निगम की कार्यवाही:पोल पर लगे थे मेयर के जन्मदिन के पोस्टर, उन्हें भी हटाया गया

By Dinesh chourasiya

नगर निगम भिलाई की अतिक्रमण निवारण दस्ता टीम ने शनिवार को अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने टाउनशिप में खंभों पर लगे होर्डिंग्स को हटाया। इस दौरान वहां निगम के मेयर नीरज पाल भी खड़े रहे। जब उन्होंने देखा कि वहां उनके जन्मदिन के पोस्टर भी लगे हैं तो उन्होंने उन्हे भी निकलवा दिया।

शहर के मेयर नीरज पाल ने बताया कि भिलाई टाउनशिप के सभी खंभों में कांग्रेस और भाजपा नेता सहित अन्य प्रचार प्रसार के होर्डिंग लगे हुए थे। इनकी संख्या काफी अधिक हो गई थी। इससे शहर की सुंदरता खराब हो रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने सभी अवैध पोस्टर और होर्डिंग के निकालने का आदेश दिया।

इतना ही नहीं नीरज पाल खुद सेंट्रल एवेन्यू चौक पहुंचे। उन्होंने अपने सामने अव्यवस्थित होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके समर्थकों ने उनके जन्मदिन के होर्डिंग भी लगाए हुए हैं। मेयर ने निगम की टीम को निर्देश दिया कि वो सभी होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने अपने जन्मदिन की होर्डिंग्स को पहले हटाने की बात कही। इसके बाद निगम की टीम ने सभी होर्डिंग्स को हटाकर जब्त किया।

भिलाई नगर की टीम ने की कार्रवाई
भिलाई नगर की टीम ने की कार्रवाई

7 जून को आने वाला है नीरज पाल का जन्मदिन
भिलाई के मेयर नीरज पाल का जन्मदिन 7 जून को आने वाला है। ऐसे में उनके समर्थकों ने पूरे उत्साह से शहर के खंभों में होर्डिंग्स लगाए थे। उन्होंने अपने सभी होर्डिंग्स को हटवाकर स्वच्छ और सुंदर शहर के प्रति अपने अभियान की। इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वो स्ट्रीट पोल पर होर्डिंग्स न लगाएं।

Related Articles

Back to top button