छत्तीसगढ़

30 लाख वसूलने के लिए दी हत्या की सुपारी…ऑनलाइन सट्टा बनी जानलेवा

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन सट्टा ऐप के रकम की वसूली के लिए मर्डर का मामला सामने आया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। 30 लाख की वसूली के मामले में भिलाई तीन एकता नगर के 43 साल की ओम प्रकाश साहु का अपरहण के बाद हत्या कर दी गई

दो दिन पूर्व युवक का अपहरण किया गया था। आरोपियों को 30 लाख की वसूली की सुपारी दी गई थी उसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में भी महादेव एप के चक्कर में जेल जा चुका है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक महादेव ऐप का आईडी चलाता था।

 

Related Articles

Back to top button