
छत्तीसगढ़
RAIPUR NEWS: कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित,मदिरा बेचने और परोसने की अनुमति नहीं, आदेश जारी
By Dinesh chourasiya
गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट((resturant ), स्टार होटलों और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा विक्रय या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीमों द्वारा शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही करने को कहा गया है।



















