छत्तीसगढ़

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।  आधी रात को गैस सिलेंडर फटने से घर का सामान जलकर राख 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। CG NEWS : गंडई पंडरिया-घर के समीप गैस सिलेंडर के फटने की खबर आई है। यहाँ ग्राम सम्बलपुर में आधी रात गैस सिलेंडर फटने से चैतराम यादव का मकान समान और खाने पीने का पूरा चीज जल कर राख हो गया है। चैतराम 60 वर्षीय मजदूरी का काम करता है।

चैतराम ने बताया है कि उनके परिवार में कुल 15 लोग है। जो यही एक ही जगह निवास करते है। हमारे पास खेती करने के लिए जमीन नही है। रोजी मजदूरी और दूसरे के खेत में कामकर अपना जीवन यापन करते है। हर रोज की तरह भी हम सभी लोग गुरुवार रात आठ बजे खाना पीना खाकर सो गए थे। तभी पड़ोसियों ने घर में आग लगने के आवाज से बाहर निकले और बाहर आते ही घर में रखे गैस सिलेंडर जिसे अभी 24 मई को ही भरवाए थे वो किसी मिसाइल की तरफ ब्लास्ट हो गया। जिससे मेरा पूरा घर सहित सब कुछ जलकर खाख हो गया।

अब हमारे पास कुछ नही बचा है। गाँव वालों की मदद से सामने का मकान ही बस बचा पाया है। इस आगजनी में एक गाय खतम हो गया। तो वहीं, तीन गाय बैल सहित परिवार के सदस्यों को भी चोट पहुचा है। जिनका प्राथमिक उपचार गंडई शासकीय हास्पिटल में चल रहा है। प्रशासन से इस आफत की घड़ी में सहयोग गुहार लगाते अपना पीड़ा व्यक्त करते हुए निवेदन किये है।

Related Articles

Back to top button