
कर्नाटक-गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसा, 9 को कुचला, 9 की मौत:20 घायल; चश्मदीद बोले- ट्रक बेकाबू हुआ, पहिए के नीचे आ गए लोग। पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले सभी मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।
By Dinesh chourasiya
कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात एक ट्रक ने गणेश विसर्जन जूलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। 9 लोगों की मौत हो गई, 20 लोग घायल हैं। घटना लगभग 8.45 बजे मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई।
पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर मृतक युवा लड़के हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। चश्मदीद ने बताया, ट्रक अरकलागुडु की तरफ से आ रहा था। जुलूस के नजदीक पहुंचते ही ट्रक का कंट्रोल खो गया और वह भीड़ को कुचलता हुआ निकल गया, लोग ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।







इधर पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले सभी मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।
1. गणेश विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था
केंद्रीय मंत्री बोले- दुखद घटना




केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, मुझे गहरा दुख है कि गणपति जुलूस में शामिल लोगों पर एक ट्रक के चढ़ने से श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह एक बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।




