छत्तीसगढ़

एक्शन मोड में SP पल्लव, लाखों रुपये के गांजे की खेप के साथ आरोपियों को पकड़ा

कवर्धा। गांजा तस्करी में कवर्धा के चिल्फी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 118 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताया जा रहा है।

पुलिस की माने तो मुखबिर की सूचना पर चिल्फी के पास पुलिस ने होंडा सिटी लक्ज़री कार क्रमांक JH04 D 8284 की चेकिंग किया तो 56 पैकेट गांजा जब्त किया गया। इसके साथ ही कार और दो नग मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों आरोपी कुनाल दयाल और नवीन यादव बिहार के पटना निवासी है जो ओड़िसा से उत्तरप्रदेश के मथुरा में खपाने के लिए निकले थे।

Related Articles

Back to top button