







WhatsApp इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर भारी जुर्माना लगाया गया है। रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक रूसी अदालत ने गुरुवार को मैसेंजर सेवा वॉट्सऐप पर बैन कंटेंट को नहीं हटाने के लिए 3 मिलियन रूबल (30 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है।
पहली बार इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को इतना भारी जुर्माना देना होगा। हालांकि, की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को पिछले साल रूस में एक “चरमपंथी” संगठन के रूप में बैन कर दिया गया था।




रूस ने लगाया भारी जुर्माना
अन्य मेटा सेवाओं, फेसबुक और इंस्टाग्राम अब रूस में बैन हैं। हालांकि, वॉट्सऐप पर पहले रूसी डेटा कानून का पालन करने और देश में सर्वर पर रूसी यूजर्स के डेटा को स्टोर करने के कथित इनकार के लिए जुर्माना लगाया गया था।







