
छत्तीसगढ़
2 जून शुक्रवार को शट डाउन:20 वार्डो में प्रथम पाली में जलापूर्ति किया जावेगा एवं द्वितीय पाली में जलापूर्ति प्रभावित रहेगा
दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग सीमाक्षेत्र के अंतर्गत 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सब स्टेशन मेंटेनेंस कार्य हेतु दिनांक 2 जून शुक्रवार को शट डाउन लिए जाने के कारण निम्न क्षेत्रों में उक्त तिथि को प्रथम पाली में जलापूर्ति किया जावेगा एवं द्वितीय पाली में जलापूर्ति प्रभावित रहेगा नगर निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जावेगी नागरिकों से अनुरोध है कि समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवे।
प्रभावित क्षेत्र बोरसी पानी टंकी वार्ड नंबर 49, 50, 51, 52 पोटिया पानी टंकी वार्ड नंबर 53, 54 ,38,39 बघेरा वार्ड नंबर 56, 1,2,3,4,57 सिकोला वार्ड 14,15,16 कातुलबोर्ड 59,60,21 दूसरे दिन 3 जून को सप्लाई सामान्य हो जावेगी।














