
BHILAI BREAKING NEWS : लड़के से प्रताड़ित होकर भिलाई में B.COM छात्रा ने फांसी के फंदे में झूली घर पसरा मातम मामला भट्टी थाने का है पहले भी लड़के खिलाफ कर चुकी थी शिकायत पुलिस थाने में
By Dinesh chourasiya
BHILAI. भिलाई शहर में बी.कॉम फाइनल इयर और फैशन डिज़ाइनर की छात्रा आकांक्षा अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना आज करीब सुबह 11 से 12 बजे के आस-पास की बताई रही है। घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।







आरोपी युवक के खिलाफ डाला था कंप्लेंट
घर वालों के बताए अनुसार, मृतिका आकांक्षा को एक लड़का परेशान कर रहा था। जिससे परेशान होकर आकांक्षा अहिरवार (23) ने आत्म हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच एक और बात सामने आई है की आकांक्षा ने आरोपी युवक के खिलाफ कंप्लेंट डाला था।
मृतक आकांक्षा B COM फाइनल ईयर की छात्र थीI उसके घर में उसकी मां और दो बहन और एक भाई है। आकांक्षा के पिता पूर्व पुलिस कर्मी है और हत्या के मामले में 20 साल से फरार है। वहीं आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती है.





