
छत्तीसगढ़ के खोखरा जेल में कैदियों ने किया हंगामाः तलाशी में मिले नशे के समान, 3 कैदी घायल, 240 कैदी ने किया खाने का बहिष्कार
By Dinesh chourasiya
बंदियों ने खाने की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं होने का आरोप लगाया है। वही तीन विचाराधीन बंदीयों ने खुद को चोट पहुंचाया है, तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।








मिली जानकारी के अनुसार, जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदीयांे के सुबह बैरक की तलाशी ली जा रही थी तभी बैरक के अंदर से नशे के समान बरामद हुआ। जिसके बाद विचाराधिन बंदियों ने जेल कर्मचारियों पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए 240 बंदियों ने खाने का बहिष्कार कर दिया।




जेल अधीक्षक ने दी समझाइश
मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम नंदनी साहू, तहसीलदार पवन कोसमा और बिलासपुर केंद्रीय जेल अधीक्षक जिला जेल पहुंचे हुए थे। जहां अक्रोशित बंदियों को समझाइस देने की कोशिश की जा रही थी। जिला जेल में बंद कैदियों ने जेलर और कर्मचारियों की शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि खाने की क्वालिटी अच्छी नहीं रहती। स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं मिलता।
केंद्रीय जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला जाएगा। बंदियों की मांग पर बदसुलिकी करने वाले जेल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही बंदियों के खाने और नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टर की व्यवस्था करने की बात कही जिसके बाद जेल अंदर आंदोलन कर रहे सभी बंदियों ने आंदोलन समाप्त किया। शाम करीब 5 बजे सभी बंदियों ने खाना खाया।
तीन कैदी हुए घायल
इस बीच 3 विचाराधीन कैदीयों ने अपने शरीर को किसी प्रकार के धारदार हथियार से चोट पहुंचाया है। जिन्हंे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है। कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.







