छत्तीसगढ़

भिलाई में पत्नी ने की पति की हत्या भतीजे ने दिया साथ दोनों को पुलिस ने लिया हिरासत में मामला नेवई थाना क्षेत्र का है

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक महिला ने

अपने ही पति की गला दबा कर  हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में उसके

नाबालिग भतीजे ने भी उसका साथ दिया हैं।

नाबालिग भतीजे का नाम लाकेश्वर साहू उर्फ

लक्की बताया जा रहा है।

घटना की पुष्टि नगर सीएसपी निखिल ने की।

उन्होंने बताया कि मृतक का नाम संतोष साहू बताया जा रहा हैं ।

वह पेंटिंग का काम करता था। वह अक्सर शराब पीकर घर में

झगड़े किया करता था। इससे उसकी पत्नी उमा साहू उसे पसंद

नहीं करती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव

का पंचनामा तैयार करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज

दिया है। पुलिस ने आरोपी उमा साहू और उसके भतीजे को

अरेस्ट कर लिया है। शव के पोस्टमार्टम का काम चल रहा है।

उधर नेवई थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

एएसपी अनंत साहू ने बताया कि संतोष साहू एक पेंटर था।

वह शनिवार की रात को शराब के नशे में टल्ली होकर घर आया।

इसके बाद उसका पत्नी उमा साहू से जमकर विवाद हुआ।

उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। संतोष ने खाना खाया

और सोने चला गया। जैसे ही पहली नींद लगी कि अचानक उमा के सिर

पर शैतान सवार हो गया। उसने अपने भतीजे को धीरे से जगाया और फिर वो

उसे लेकर अपने सुहाग के कमरे में दबे पांव दाखिल हो गई ।

उसके बाद भतीजे ने उसका तकिए से मुंह दबाया,

और पत्नी उमा ने गला दबाकर तब तक रखा जब तक

उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों बाहर आ गए।

इसके बाद वे सुबह होने का इंतजार करने लगे।

सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना 

बताया जा रहा है कि इस वारदात की भनक किसी तरह स्थानीय

लोगों को लग गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नेवई थाने को दी।

सूचना मिलते ही नेवई थाने की पुलिस वहां आ धमकी। उसने शक

के आधार पर पत्नी उमा साहू और उसके भतीजे को अरेस्ट कर लिया है।

पूछताछ में दोनों ने अपने -अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की तहकीकात जारी है।

25 मई को महिला ने डंडे से मार कर की थे पति की हत्या

इस वारदात से पहले भी नेवई थाने में पति की हत्या का मामला सामने आ चूका है।

जब इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा की कविता साहू पिता गुमान साहू ने डंडे से

अभिषेक नायक की हत्या कर दी थी। अभी पुलिस ने उस मामले को

सुलझाया ही था कि आज दूसरा मामला सामने आ गया।

 

Related Articles

Back to top button