
भिलाई में यशवंत अशोक साहू ने फांसी के फंदे पर लगाया मौत को गले सुसाइड नोट में लिखा कर्ज़ से था परेशान भिलाई 3 पुलिस मामले की जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya
भिलाई में यशवंत अशोक साहू ने फांसी के फंदे पर लगाया मौत को गले सुसाइड नोट में लिखा कर्ज़ से था परेशान पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि भिलाई तीन नगर निगम के वार्ड 40 गनियारी निवासी यशवंत अशोक साहू (50 वर्ष) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला।







सुसाइड नोट में उसने रायपुर के रहने वाले संदीप जैन और पप्पू नाम के युवको का नाम लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यशवंत साहू आदतन जुआरी था। उसने संदीप और पप्पू से कर्ज लिया था, जिसे जुआ में हार गया था। उस कर्ज को लेने के लिए वो दोनों उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। अधिक दबाव डालने पर उसने सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर ली।
तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
यशवंत साहू के तीन बेटियां है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। बेटियों ने पुलिस को बताया कि यशवंत रोज सुबह जाता था। मंगलवार को काफी देर से उठने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके कुछ देर बाद फिर उन लोगों ने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। जब वो नहीं उठा तो उन्होंने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो यशवंत फांसी पर लटका हुआ था







