छत्तीसगढ़

भिलाई में दो लोगों ने फंदे से लटक कर दे दी जान एक कर्ज से परेशान  दूसरा बीमारी से था परेशान फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में जुआ खेलने के आदी युवक ने कर्ज अधिक हो जाने के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने उन दो लोगों का नाम लिखा है, जो कर्ज को लेकर उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि भिलाई तीन नगर निगम के वार्ड 40 गनियारी निवासी यशवंत अशोक साहू (50 वर्ष) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में उसने रायपुर के रहने वाले संदीप जैन और पप्पू नाम के युवको का नाम लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यशवंत साहू आदतन जुआरी था। उसने संदीप और पप्पू से कर्ज लिया था, जिसे जुआ में हार गया था। उस कर्ज को लेने के लिए वो दोनों उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। अधिक दबाव डालने पर उसने सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर ली।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
यशवंत साहू के तीन बेटियां है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। बेटियों ने पुलिस को बताया कि यशवंत रोज सुबह जाता था। मंगलवार को काफी देर से उठने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके कुछ देर बाद फिर उन लोगों ने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। जब वो नहीं उठा तो उन्होंने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो यशवंत फांसी पर लटका हुआ था।

निगम कर्मी ने लगाई फांसी
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक और खुदकुशी का मामला सामने आया। यहां उमदा भिलाई तीन निवासी हेमलाल देवांगन ने (56 वर्ष) अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हेमलाल देवांगन नगर पालिक निगम भिलाई तीन चरोदा में राशन कार्ड विभाग में कार्यरत था। उसके दो बेटे हैं। पुलिस को यहां से भी एक एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने शारीरिक परेशानी के कारण आत्महत्या करना लिखा है।

Related Articles

Back to top button