CRIME

मनोज राजपूत ले आउट, द्वारा शासकीय भूमि में निर्मित अवैध बाउंड्रीवाल पर चला निगम का जेसीबी

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बाईपास रोड टोल प्लाजा के समीप स्थित मनोज राजपूत ले आउट प्राइवेट लिमिटेड की बाहरी संरचना को जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के अमले ने शुक्रवार को बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लाटिंग के मामले में शहर के भीतर हुई यह फिर एक बड़ी कार्यवाही है। मनोज ले आउट के साइट नाली निर्माण में बायपास के पास पाइप लाइन को अवरुद्ध कर मनोज राजपूत द्वारा नाला मार्ग में कब्जा कर बाउंड्रीवाल खड़ी कर रखा था जिसका सीमांकन किया गया उसके बाद कार्रवाही कर अवैध रूप से शासकीय भूमि में निर्मित  बाउन्ड्रीवाल को तोड़ दिया गया है।

कार्यवाही के मौके पर जिला प्रशासन से एसडीएम मुकेश रावटे, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,तहसीलदार प्रकाश सोनी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, दुर्ग थाना टीआई ,मोहन नगर थाना टीआई,उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,भवन निरीक्षक विनोद मांझी,विकास दमाहे सहित राजस्व विभाग व नगर निगम अमला के साथ चार जेसीबी लेकर 12 बजे पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे। इसके बाद दल ने अवैध भूमि विकास के क्षेत्र को चिन्हित किया इसके बाद कार्यवाही शुरु की। सबसे पहले मनोज ले आउट के मुख्य द्वार के बाजू में बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। इसके बाद सड़क के किनारे की बाउन्ड्रीवाल तोड़ी गई। प्रशासन व निगम की यह कार्यवाही लगभग दो घंटे तक चली।

Related Articles

Back to top button