
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रात को गरीब के घर किया भोजन लोगों का हाल जाना, छात्राओं से भी चर्चा की
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों राहुल गांधी की तर्ज पर जनता से मिल रहे हैं। जिस तरह राहुल गांधी किसी भी गरीब के घर जाकर उसके साथ बैठकर खाना खाते हैं अब देवेंद्र यादव भी वही करते दिख रहे हैं। वो भी अपने विधानसभा क्षेत्र में एक गरीब के घर पहुंचे और उसके यहां जमीन पर बैठकर चौलाई भाजी और रोटी का स्वाद लिया। इस दौरान देवेंद्र लोगों की समस्याएं भी सुनी और उसका निराकरण करने का काम भी किया।







विधायक देवेंद्र यादव ने सोमवार को नगर निगम भिलाई जोन 4 क्षेत्र के वार्ड 49 सुभाष नगर न्यू खुर्सीपार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान वो गली मोहल्ले में जाकर लोगों से मिले और भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान रात अधिक हो जाने से वो एक गरीब परिवार के घर पहुंचे। उन लोगों ने विधायक से खाना खाने के लिए कहा तो विधायक उनके साथ ही जमीन पर बैठ गए और भाजी रोटी का स्वाद लिया। इसके बाद विधायक ने पूरे परिवार का हाल जाना और कहा कि उनके यहां भोजन पाकर वो धन्य हो गए। हालांकि कुछ लोग इसे पॉलिटकल स्टंट भी कह रहे हैं, लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि वो भी सामान्य घर से हैं। किसी के घर खाना खाना पॉलिटकल स्टंट नहीं है। उन्हें भूख लगी थी उनकी जनता ने प्यार से उनसे पूछा और वो उन्होंने उनके साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने उनसे चर्चा भी की उन्हें भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है कि नहीं।
स्कूल छात्र छात्राओं से भी की चर्चा
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ने युवा महिला व वरिष्ठ नागरिकों से तो चर्चा की है, साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं से भी मिले। उन्होंने उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की। स्कूलों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई हो रही है। उन्हें अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाया जाता है। सर और मैडम भी बहुत अच्छे हैं, उन्हें काफी अच्छे से समझाते हैं।




विधायक के साथ लोगों ने की विकास पर चर्चा
लोगों ने विधायक से पट्टा योजना का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही साथ क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी राय दी। विधायक ने भी उनकी बातों को सुना और अमल करने की बात कही। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों को पेंशन व राशन कार्ड जैसी योजनाओं लाभ नहीं मिल रहा था। उनके प्रयास से वो मिलने लगा है। विधायक ने कहा कि सभी को शासकीय योजनाओं का मिलना चाहिए। वार्ड में जो भी समस्या हो उससे उन्हें अवगत करवाएं वो उन समस्याओं का जल्द निराकरण करेंगे।







