
चार दिवसीय मुफ्त स्वस्थ्य जांच शिविर का हुआ समापन: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति की सामाजिक पहल
दुर्ग : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति द्वारा आयोजिय “दुर्ग जिले के सरकारी अधिकारीयों के बीच क्रिक्रेट के महासंग्राम” में क्रिकेट ग्राउंड में ही छेत्र वासियों के लिए चंदू लाल हॉस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी प्रबंध किया गया था। प्रत्येक दिन मैच के दौरान शिविर में चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ अपने सेवाएं दे रहे थे । वार्ड के अलावा आस पास के छेत्र के लोगों में भी भारी उत्साह देखने मिला है ।








मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 अपने स्वास्थ परिक्षण और परामर्श के लिए पहुंच रहे थे ।
चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल के C.E.O Dr सौरभ साव के मार्गदर्शन में आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का छेत्र ने भरपूर लाभ उठाया और शिविर में सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया ।
शिविर में खून जांच, शुगर जांच, बीपी जांच, ईसीजी, पेशाब जांच मुफ्त थे । सभी प्रकार के परामर्श के साथ दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गई।




भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष परम सम्मानीय सरदार दिलावर सिंह जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर की उपस्तिथि में आयोजित इस मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर को आयोजित करने में प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश जायसवाल और प्रदेश सचिव केजन साहू की भूमिकाएं सराहनीय रही। साथ ही जिले के अनेक पत्रकारों का सहयोग रहा ।

राष्ट्रिय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया और उनकी टीम को क्रिकेट का महासंग्राम और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन करने के लिए बधाई दी और भविष्य में और इस तरह के आयोजन करने के लिया शुभकामनाएं प्रेरित की है ।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया ने अपनी टीम की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और उनसे छत्तीसगढ़ आने के न्योता भी दिया । जिसे राष्ट्रिय अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा की जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे ।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का अभिवादन और धन्यवाद किया ।





