छत्तीसगढ़

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, ओलंपिक संघ ने मंजूर किया गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा

By Dinesh chourasiya

“भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, ओलंपिक संघ ने मंजूर किया गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा

भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव
रायपुर। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव होंगे। ओलंपिक संघ ने पूर्व महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर कर लिय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत इनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही विधायक देवेन्द्र यादव अब छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बता दें गुरुचरण सिंह होरा का एक विवादित ऑडियो टेप जारी हुआ था। इसके कारण उन्होंने 20 सितंबर 2022 को इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद उसे मंजूर नहीं किया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही ओलंपिक संघ की बैठक बुलाई गई थी जिसमें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को महासचिव बनाया गया। इसके बाद कुछ विवाद भी हुआ लेकिन अंतत: सीएम भूपेश बघेल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।

Related Articles

Back to top button