छत्तीसगढ़

विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने 15 अगस्त को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है,इस अवसर पर समस्त शहरवासीयो से अवसर को भव्य और यादगार बनाने की अपील की

दुर्ग/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगा। यह किसी दल का अभियान नहीं है इस अभियान से हर दल, सामाजिक संगठन तथा समाज के हर वर्ग को जोड़े, हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाये।

विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 15 अगस्त को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है,इस अवसर पर समस्त शहरवासी से अवसर की भव्य और यादगार बनाने की अपील की है। इसके तहत दुर्ग शहर के प्रत्येक शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, समस्त घरों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों,

गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों, रेस्टोरेट, शॉपिंग काॅम्प्लेक्स, पुलिस चौकी, थाना आदि पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।दुर्ग नगर निगम  क्षेत्र में तिरंगा वितरण-बिक्री केंद्रों के माध्यम से तिरंगे की हर घर, कार्यालय तक उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही आमजन को ध्वज संहिता के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। इस संबंध में विभिन्न विभागों के माध्यम से उक्त अभियान संबंधित दायित्वों को पूरा कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button