
भिलाई की जनता को जल्दी मिलेगा एक और सौगात महापौर नीरज पाल निगम आयुक्त रोहित ब्यास ने किया सिविक सेंटर का दौरा :सालों से बंद पड़े ट्रैफिक पार्क में फिर से लौटेगी रौनक, ओपन थिएटर बनेंगे, सीसी में नई पार्किंग भी मिनी ट्रेन चलाने का भी है प्लान म्यूजिकल फाउंटेन और लैंडस्केपिंग सुविधा भी होगी
By Dinesh chourasiya
भिलाई के सिविक सेंटर में स्थित भिलाई का इकलौता ट्रैफिक पार्क वर्षों से उजाड़ है। देखरेख के अभाव में पार्क की पूरी हरियाली उजड़ चुकी है। सुंदरता पूरी तरह से खत्म हो गई। लेकिन अब एक बार फिर से इस पार्क को नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है।
इस पार्क को पूरी तरह से रेनोवेट करने के बाद यहां कलाकारों के लिए, रंग मंच व नुक्कड़ नाटक आदि आयोजनों के लिए ओपन मंच बनाया जाएगा। ट्रैफिक पार्क में मिनी ट्रेन चलाई जाएगी। पार्क को फिर सुंदर बनाने के लिए मेयर नीरज पाल निगम अधिकारियों को साथ में लेकर पार्क का निरीक्षण किया।







मौका मुआयना किए और पूरे उद्यान को घुमाकर देखने के लिए इस पार्क को फिर से तैयार करने के लिए जल्द ही ड्राइंग डिजाइन तैयार करने का निर्देश दिया है। पार्क के पुनर्जीवन के लिए अधिकारियों से चर्चा की। पार्क का रिनोवेशन करने के लिए आर्किटेक्ट इसका प्लान तैयार कर प्रेजेंटेशन भी देंगे। सबसे अच्छा प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट के प्रयोजन के मुताबिक कार्य किया जाएगा। मंगलवार को महापौर नीरज पाल और आयुक्त रोहित व्यास ने स्थल का निरीक्षण भी किया।
म्यूजिकल फाउंटेन और लैंडस्केपिंग सुविधा भी होगी
उप अभियंता श्वेता वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में वर्तमान प्लान के मुताबिक ओपन थिएटर चालू किया जाएगा। इसके साथ ही मिनी ट्रेन भी चलाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था, पाथवे लैंडस्केपिंग जैसे कई विकास कार्य किए जाएंगे। प्लान में म्यूजिकल फाउंटेन आदि को भी शामिल किया जाएगा। सिविक सेंटर शहर का प्रमुख स्थल है। जहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। हॉल ही में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ परिसर का बेहतरीन सौंदर्यीकरण किया गया है। जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान सहित अन्य मौजूद थे।
पार्किंग के लिए भी अलग से इंतजाम की कार्ययोजना
सिविक सेंटर में नई पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। अर्जुन रथ को भी नया स्वरूप दिया गया है। इसके अलावा 20 लाख रुपए से पांच प्रमुख चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को राज्य सरकार के आई टीएमएस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। स्काई जंपर्स, ट्रैंपोलिन जैसे गेम्स की सुविधा भी डेवलप की जाएगी। इसके साथ ही दस मंजिला ऊंचा झूला भी लगाया जाएगा। इससे लोग पूरे भिलाई का व्यू देख सकेंगे। बाहर के लोग भी इससे आकर्षित होंगे। यहां खूबसूरत गेट लगेगा। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।




इस बार पूरे सिविक सेंटर का किया जा रहा मेंटेनेंस
सिविक सेंटर की पुरानी रौनक वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने पूरी प्लानिंग कर ली है। करीब 51.47 करोड़ की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत पार्किंग आदि बनाने का काम भी शुरू कर दिए है। इससे सिविक सेंटर अब पूरी तरह से नए स्वरुप में दिखेगा। नए ब्लू प्रिंट के मुताबिक लाइट एंड साउंड शो, हवाई झूला, एडवेंचर गेम, फूड कोर्ट, एडवेंचर पार्क और एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा। इस प्रकार इस बार पूरे सिविक सेंटर का मेंटेनेंस हो रहा है।
इस बार पूरे सिविक सेंटर का किया जा रहा मेंटेनेंस
सिविक सेंटर की पुरानी रौनक वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने पूरी प्लानिंग कर ली है। करीब 51.47 करोड़ की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत पार्किंग आदि बनाने का काम भी शुरू कर दिए है। इससे सिविक सेंटर अब पूरी तरह से नए स्वरुप में दिखेगा। नए ब्लू प्रिंट के मुताबिक लाइट एंड साउंड शो, हवाई झूला, एडवेंचर गेम, फूड कोर्ट, एडवेंचर पार्क और एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा। इस प्रकार इस बार पूरे सिविक सेंटर का मेंटेनेंस हो रहा है।
नया बनाने के बजाए पुराने को ही नया कर रहे हैं
“हमारा प्रयास है कि हम नया पार्क आदि बनाने से बजाए हमारे पास पहले से जो हैं। उसे डेवलप करें। उसकी देख रेख अच्छे से करें। पहले जो देख रेख के अभाव में उजड़ गए है। उसे नया स्वरूप के साथ एक बार फिर से रौनकता वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।” – नीरज पाल, महापौर नगर निगम भिलाई







