
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
By Dinesh chourasiya


गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।














