छत्तीसगढ़

CG बिलासपुर : गलत उपचार की वजह से महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया क्लिनिक के सामने हंगामा 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की  राखी मांग 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : : तिफरा संजीवनी क्लिनिक में उल्टी दस्त के इलाज के लिए पहुंची महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।

तिफरा मन्नाडोल निवासी मृतिका के बेटे विनोद सूर्यवंशी ने बताया कि उसकी माँ कालिंद्री बाई को उल्टी दस्त होने पर सोमवार को संजीवनी क्लिनिक में इलाज के लिए लाये थे। यह मौजूद स्टाफ ने इलाज के नाम पर खाना पूर्ति की जब और जब तबीयत ज्यादा बिगडी तो मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कहने लगे, इस बीच महिला की मौत हो गई। अक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर नितिन योगी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 10 लाख मुआवजा देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।

मौके पर पहुची सिरगिट्टी पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने परिजनो को चिकित्सक से 50 हजार रुपये दिलवाकर मामला शांत करवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरो का धंधा फल फूल रहा। तिफ़रा संजीवनी क्लिनिक में एक मरीज की मौत के बाद जागे स्वास्थ्य महकमे की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मरीज को दिए गए उपचार और क्लीनिक से सम्बंधित दस्तावेज को जप्त कर लिया है।

पूर्व सीएमएचओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में जांच करेगी और दस्तावेज की जांच कर संबंधित डॉक्टर के के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस घटना पर क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button