
छत्तीसगढ़
डोंगरगढ नगरी में लोगो को धारदार चाकू लेकर लहराते हुये डरा धमका-कर भय पैदा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर टूरिस्ट मोटाल छीरपानी के पास पुलिस पहुँची, आरोपी पुलिस को आते देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर : : डोंगरगढ नगरी में लोगो को धारदार चाकू लेकर लहराते हुये डरा धमका-कर भय पैदा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर टूरिस्ट मोटाल छीरपानी के पास पुलिस पहुँची, आरोपी पुलिस को आते देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य रामटेके पिता केशर रामटेके उम्र 20 साल निवासी भूरवाटोला थाना डोंगरगढ का निवासी बताया। जिसके पास से विधिवत तलाशी लेने पर एक नग लोहे का धारदार चाकू गडाका जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 275/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।







