छत्तीसगढ़

स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल

आगरा: आगरा में आज सुबह तेज रफ्तार कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 4 घायल हैं। 2-3 बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। हादसा डौकी थाना इलाके के बासमहापत गांव में हुआ। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है

अधिकांश एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार अधिकांश एक्सीडेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं। जिसमें दोपहिया वाहनों की मौत 44% से अधिक होती है। भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में 4,03,116 दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 1,55,662 मौते और 3,71,884 लोग घायल हुए। कुल हादसों में ओवरस्पीडिंग 58.7% है, जबकि लापरवाह ड्राइविंग या ओवरटेकिंग में 25.7% शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button