
छत्तीसगढ़
छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, दोपहर 12 बजे होगा जारी
रायपुर। लंबे समय से बोर्ड परिक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सीजी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम के तारीख की घोषणा कर दी है। 10 मई को दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट माशिमं की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।







