
छत्तीसगढ़
फाफाडीह में ट्रेन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, मची अफरातफरी
रायपुर। रायपुर के फाफाडीह में सोमवार शाम को बड़ी हादसा टल गया। बता दें कि फाफाडीह चौक के पास स्थित वाल्टेयर लाइन में ट्रेन से एक ट्रैक्टर टकरा गया।
जानकारी के अनुसार, वाल्टेयर लाइन में नई रेल लाइन का काम चल रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर पटरियों पर गिट्टी बिछा रहा था। ठीक उसी समय ट्रायल पर निकले दो इंजन एक साथ ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार देते है।














