छत्तीसगढ़

वेतन बढ़ाने समेत इन मुद्दों को लेकर, 15 मई से पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल

By Dinesh chourasiya

रायपुर : CG  : छत्तीसगढ़ के राजस्व पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं. बीते दिनों पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर राजस्व विभाग के सचिव और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. वहीं अब मांगे पूरी नहीं होने पर अब प्रदेशभर के पटवारियों ने 15 मई से हड़ताल पर जाने का फैसला  लिया है.

पटवारी संघ ने ज्ञापन में वेतन बढाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने, मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म करने, बिना विभागीय जांच के FIR दर्ज न करने की मांग की थी.

 

Related Articles

Back to top button