छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में अंधे कत्ल का खुलासा: लड़की बनकर युवक से बात, मिलने के लिए बुलाया तो चला पता, फिर चाकू से गला रेतकर मार डाला…. आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
राजनांदगांव. 24 घण्टे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में डोंगरगढ़ पुलिस को कामयाबी मिली. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. आरोपी द्वारा ऑनलाईन वाट्सअप के माध्यम से लड़की बनकर चेंटिंग कर पैसो की मांग एवं मृतक को लेन देन की जानकारी होने के शक में कत्ल किया गया. मामले में आरोपी पता तलाश हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही कैमरों की अहम भूमिका रही. आरोपी के कब्जे से मृतक का नगदी रकम 100000 /- रूपये एवं 01 नग विवो मोबाईल एवं आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया.

थाना डोंगरगढ़ में दिनांक 05.05.23 को लगभग 14/00 बजे मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मेढ़ा नहर नाली में एक व्यकित मृत अवस्था में पड़ा है कि सूचना पर मौके पर घटना स्थल पर पहुँचने पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था, जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार में गला एवं दाहिने गाल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोंट पहुँचाकर मृत्यु कारित करना पाया गया, मौके पर मृतक के बड़े पापा प्रार्थी पोषण साहू कि रिपोर्ट भतीजा कोमेश कुमार साहू पिता हिरामन साहू उम्र 26 साल साकिन लाल बहादुर नगर ओपी. चिचोला दिनांक 03.05.23 के लगभग 10/00 बजे शादी में अपने दोस्त के साथ बारात सिंघनपुर कवर्धा जा रहा हॅू कहकर घर के मोटर सायकल वाहन क्रमांक- सीजी. 08 ए.के. 5477 से निकला था.

Related Articles

Back to top button