छत्तीसगढ़

दुर्ग क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा आईपीएल एवम् कई वेबसाइट पर सट्टा का संचालन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा उनके पास से 8 मोबाइल जब्त 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा आईपीएल एवम् कई वेबसाइट पर सट्टा का संचालन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा उनके पास से 8 मोबाइल जब्त

IPL में सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार, डेली क्रिकेट मैचों में लग रहा था पैसा… दुर्ग पुलिस ने रेड मार कर किया पैनल ध्वस्त, मोबाइल का जखीरा भी जब्त; कई ऑनलाइन वेबसाइट से… IPS वैभव बैंकर ने दी ये जानकारी;

दुर्ग। देश में इन दिनों आईपीएल का खुमार चल रहा है। क्रिकेट मैचों में अवैध तरीके से जमकर सट्टा भी लगाया जा रहा है। दुर्ग के मोहना नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 सट्टा खिलने वालों को गिरफ्तार किया है। दोनों उरला लोधिपार में ऑनलाइन सट्टा का पैनल ऑपरेट कर रहे थे। जिसे पुलिस ने ध्वस्त किया है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल भी बरामद किए गए है। इनके द्वारा राज्य एवं दूसरे राज्य के क्लाइंट से फोन पर संपर्क कर सट्टा लगाया जाता था।

 

दुर्ग CSP वैभव बैंकर (IPS) ने बताया कि, इन आरोपियों के द्वारा हर दिन लाखों का सट्टा खिलवाया जा रहा था। लाखों के ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन पाये जाने की संभावना भी है। उन्होनें बताया कि, आरोपियों द्वारा अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट पर भी अकाउंट बना कर सट्टा लगाया जा रहा था। CSP दुर्ग AD टीम एवं मोहननगर थाना द्वारा सयुंक्त कार्यवाही जारी हैं

Related Articles

Back to top button