भिलाई में पैसों की भेंट चढ़ा नवजात शिशु गरीब परिवार के पास पैसा चुकाने को नहीं था अस्पताल प्रबंधक ने निकाला नवजात शिशु को वेंटीलेटर से बाहर 2 घंटे के बाद उसकी मृत्यु मचा बवाल मामला शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज का
By Dinesh chourasiya

मर गई धरती के भगवान की मानवता? पैसे नहीं मिलने पर बच्चे को निकाल दिया वेंटिलेटर से, दो घंटे बाद मौत

भिलाई में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां पैसे के कारण इलाज नहीं मिलने से नवजात की मौत हो गई। इलाज नहीं मिलने की वजह पैसे की कमी बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के पथरी गांव की बैसाखी बाई को प्रसव के दौरान गंभीर होने की वजह से भिलाई के एक बड़े निजी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां कल शाम प्रसूता की मौत हो गई। बताया गया कि उसके नवजात बच्चे को वेंटिलेटर में रखा गया, लेकिन रात 11 बजे अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से पैसे की मांग की गरीब परिवार पैसा नहीं दे पाए।

वहीं, पैसे नहीं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को रात में उन्हें सौंप दिया गया और 2 घंटे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस परिवार के पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं था और ये मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है।