छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जिला सत्र न्यायाधीशों समेत बड़े पैमाने पर जजों का किया  तबादला….जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.

By Dinesh chourasiya

telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दो सत्र न्यायाधीशों समेत 28 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में रायपुर जिला के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीस बृजेन्द्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहां के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर को रामानुजगंज भेजा गया है।

इनके अलावा सिविल जज वर्ग एक एकता अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ से गौरेला पेंड्रा, ओम प्रकाश साहू चतुर्थ सिविल जज वर्ग को रायपुर से कवर्धा, देवेंद्र साहू सिविल जज वर्ग एक को चिरमिरी से प्रतापुर, समीर कुजूर सिविल जज वर्ग को प्रतापपुर से रायपुर, रेशमा बैरागी पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बलरामपुर से मुंगेली, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा, हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर तबादला आदेश जारी किया है

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button