छत्तीसगढ़

काल बनकर आई 3 मई की रात पूरा परिवार खत्म, बालोद हादसे में 11 लोगों की मौत, घायल बच्चे ने भी तोड़ा दम

By Dinesh chourasiya

बालोद। बालोद में बुलेरो कार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 10 एक ही परिवार के थे. मरने वालों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है।

ये सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे. हादसा कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ. बताया जा रहा है कि परिवार धमतरी के सोरम गांव से बुलेरो में सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहा था. लेकिन बीच में ही एक्सीडेंट हो गया।

सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात ये हादसा हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल के जाते वक्त जान चली गई. उन्होंने बताया कि सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button