
DURG NEWS : दो सांड की लड़ाई से महिला की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, इलाके में दहशत का माहौल
By Dinesh chourasiya
दुर्ग। CG NEWS : दो सांड की लड़ाई में महिला की गई जान। शहर में 2 सांडों की आपसी लडाई के चलते अपने ही घर के दरवाजे पर बैठी एक वृद्ध महिला रुखमीन साहू सांड की चपेट में आ गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई. यह पूरी घटना दुर्ग के गया नगर की है।
बता दें कि रूखमणी साहू अपने घर के बाहर बैठी थी, इस दौरान 2 सांड आपस मे लड़ रहे थे और लड़ते लड़ते रूखमणी साहू तक पहुँचे और उसे पटक दिया। बुजुर्ग महिला दीवार से टकरा गई,पूरे घटनाक्रम की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई. सांडो की चपेट में आने से रुखमीन बाई को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद आस-पास के लोगो ने 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। तब तक रूखमीन बाई की मौत हो चुकी थी, जिसका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक ग्राम कुटेली कला घुमका में किया गया।




इस घटना को लेकर निगम पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं को लेकर निगम पूरी तरह से निष्क्रिय है। आवारा पशुओं को शहर से दूर ले जाने की कभी कोशिश नहीं की जाती है। घटना के बाद आवासा पशुओं को लेकर दहशत की स्थिति बनी हुई है।














