छत्तीसगढ़

दुर्ग भिलाई में लगे 50 से ज्यादा खराब वाटर एटीएम को राज्य शासन कराएगी मेंटेनेंस का कार्य सभी नगर निगम से मांगा मेंटेनेंस की जानकारी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग-भिलाई में लगाए गए 50 से ज्यादा वाटर एटीएम का मेंटेनेंस किया जाएगा। इसे लेकर राज्य शासन ने निकायों से जानकारी मांगी गई है। इसमें कहा गया है कि सभी एटीएम की अपडेट जानकारी भेंजे। इसमें बंद पड़े, मेंटेनेंस की आवश्यकता वाले वॉटर एटीएम के बारे में पूरी जानकारी चाही गई है। इसके लिए सर्वे कर मेंटेनेंस में आने वाले खर्चा का ब्यौरा भी मांगा गया है।

साथ ही प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वीकृति के आधार पर महीनेभर के अंदर सभी वाटर एटीएम का मेंटेनेंस कराया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 5 साल पहले एटीएम लगाए गए थे। इसमें वार्डों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी वाटर एटीएम शुरू किए गए थे।

Related Articles

Back to top button