Uncategorized

बलौदाबाजार हिंसा मामला …विधायक देवेंद्र यादव की कल पेशी:बलौदाबाजार कोर्ट में किए जा सकते हैं पेश,

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 27 अगस्त को खत्म हो जाएगी। देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके पहले उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।

देवेंद्र के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे। देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था।

बलौदाबाजार कोर्ट में हो सकते हैं पेश

इस बार देवेंद्र के वकील वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। ऐसे में संभावना है कि देवेंद्र को बलौदाबाजार में जज के सामने पेश किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

90 दिन के भीतर पेश करना होगा चालान

पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है। देवेंद्र के वकील का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिली है। इसलिए जरूरी है कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे।

जेल में पढ़ सकेंगे न्यूज-पेपर

देवेंद्र यादव ने दुर्ग भिलाई का रीजनल पेपर और रोजाना वकील से मुलाकात/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग की थी। इसे भी जज ने मंजूर किया था।

देवेंद्र के खिलाफ हमारे पास गवाह- पुलिस

बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button