छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में चली गई 11 जवानों की जान, : छत्तीसगढ़ में दो साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला सीएम बघेल कड़ी निंदा की,

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में दो साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में चली गई 11 जवानों की जान, : छत्तीसगढ़ में दो साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला, सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। माओवादियों ने एक वाहन को भी बम से उड़ा दिया है। नक्सलियों ने अरनपुर में इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के इस हमले में 11 जवान के शहीद हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ नक्सली भी घायल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जवानों की टीम बारिश में फंसे जवानों को लेने गई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नक्‍सलियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और नक्‍सलवाद को जड़ से खत्‍म किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button