Uncategorized

CG में लूटपाट की थी प्लानिंग:वारदात से पहले दो आरोपी को देशी कट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा सुनसान सड़कों पर ट्रक ड्राइवरों को लूटते थे

By Dinesh chourasiya

आरोपियों का ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लूटपाट करने का प्लानिंग था - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए दो युवक देशी कट्टा और बंदूक लेकर घूम रहे थे। जिन्हें किसी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने धरदबोचा। उनके पास से पुलिस ने हथियार जब्त किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक देशी कट्टा और सिंगल बैरेल की बंदूक लेकर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।

जहां ट्रांसपोर्ट नगर अमलीभौना रोड पर 2 संदिग्ध युवक घूमते नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों युवक खेत में भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

इसके बाद युवकों से पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम मिथलेश महतो (33 वर्ष) निवासी टूर्कुमुड़ा बताया और पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कमर में एक देशी कट्टा और पॉकेट में 2 जिंदा कारतूस मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मिथलेश मूलतः बिहार के जिला सिवान का रहने वाला है।

वहीं उसके साथी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितेश राय (28 वर्ष) निवासी टिकरापारा जूटमिल बताया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि पुलिस को आता देख उसने खेत में सिंगल बैरेल की बंदूक को फेंक दी है। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। नितेश मूल रूप से बिहार के जिला छपरा का रहने वाला है।

जूटमिल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और आगे की जांच में जूटी

सुनसान सड़क पर लूटपाट करते थे पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ट्रक चालकों को सुनसान सड़कों पर रोककर हथियार के बल पर लूटपाट करते थे। पूछने पर दोनों आरोपियों के पास बरामद हथियारों का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मिथलेश महतो पर हत्या, आगजनी और अवैध शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हैं। जूटमिल थाना पुलिस द्वारा समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है

Related Articles

Back to top button