छत्तीसगढ़

बड़ा हादसाः जवानों से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग, 4 जवानों के शहीद होने की खबर

पुंछः जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेना की गाड़ी में आकाशीय बिजली गिर गई। इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 जवानों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानें क्या है हादसे की वजह

सूत्रों की मानें तो बिजली गिरने की वजह से ये आग लगी हो सकती है, हालांकि सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल हादसे में शहीद हुए जवानों की संख्या को लेकर आर्मी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया।

 

Related Articles

Back to top button