छत्तीसगढ़

थाना नेवई पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड 9 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहीम “जिओ खुलकर ” जारी है। गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई में एक आरोपी से 9 किलोग्राम मादक प्रदार्थ, गांजा बरामद किया। आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रह है कि, पूर्व में अवैध गांजा बिक्री करने वालो पर पुलिस द्वारा नजर रखा जा रहा है। इसी दौरान पेट्रालिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा तिरंगा चौक के पास रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक सफेद कपड़े के थैला में गांजा रखकर अवैध लाभ अर्जित करने गांजा बिक्री कर रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, आरोपी पूर्व में भी गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा गया है। मुखबीर की सूचना से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया फिर पुलिस की टीम द्वारा रेड की कार्यवाही की गई। मुखबीर ने बताया की इस स्थान पर एक व्यक्ति एक सफेद झोला अंदर गांजा रख बेच रहा था। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजकुमार ठाकुर, पिता स्व पंचम ठाकुर, उम्र 50 साल, निवासी तिरंगा चौक स्टेशन मरोदा का रहने वाला बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर सफेद झोला से 6 पैकेट प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ मादक प्रदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन करीबन 09 किलोग्राम कीमती 54000 रू एवं गांजा बिकी रकम 850 रू मिला हैं।

आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और विधिवत गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई ममता अली शर्मा, सउनि सुरेन्द्र तारम, प्रआर० सूरज पाण्डेय, राजेश देवांगन आरक्षक किशन साहू, रवि बिसाई, अजित यादव, लक्ष्मीनारायण, अहम भूमिका रही

Related Articles

Back to top button