
टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वालों को पुलिस ने पकड़ा; एक मुश्त 15 लाख हर महीने इतने पैसे देने की बात कह कर किया ठग
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टावर लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए है। आरोपी पश्चिम • बंगाल 24 परगना में कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगों से ठगी करते थे। पाटन थाना क्षेत्र मे प्रार्थी तेजेन्द्र चकघर से टावर लगाने के नाम पर 59,460 रूपए का ठगी हुआ था। दुर्ग पुलिस ने बताया कि, आरोपियों द्वारा खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख रूपय देने की बात कही गई और टावर लगने के बाद प्रति माह 20 हजार रूपये मंथली पेमेंट के नाम पर झांसा देकर आरोपियों ने ठगी को अंजाम दिया।
दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सभी आरोपियों से पूछताछ किया। दुर्ग कप्तान ने लाइव PC में ठगी का लाइव डेमो भी लिया। आरोपीयों द्वारा प्रयुक्त मोबाईल नंबर एवं प्रयुक्त बैंक एकाउंट नंबर एसबीआई, एचडीएफसी, केनरा बैंक ऑफ बड़ौदा छ.ग. में किये गये ठगी कर्वथा जिला में एक व्यक्ति से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 3 लाख 36 हजार रू धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रू की ठगी को अंजाम दिया।







पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की, अपराध का संक्षिप्त विवरण – इस प्रकार है कि प्रार्थी तेजेन्द्र कुमार चक्रबर निवासी खुडमुड़ी थाना पाटन ने दिनांक 24.11.2022 को एक लिखित आवेदन पेश किया जिसमे आरोपीया दीपिका मंडल के द्वारा एयरटेल मोबाईल कंपनी कोलकाता से बात कर रही हूँ कहकर मुझे मेरे खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख रूपया दिया जायेगा और टावर लगने के बाद आपको प्रति माह 20 हजार रूपये मंथली भी दिया जायेगा|
उसके लिये डाक्यूमेंट तैयार करने के लिये आपको प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 60 हजार रूपया लगेगा जिसे आप किस्तों में दे सकते है कहकर झांसा देकर प्रार्थी के साथ दिनांक 23.06.2022 को अपने मो.नं. 9477122319 से प्रार्थी को उसके मो नं. 8085242933 पर काल कर दिनांक 25-27-28/06/2022 तथा दिनांक 04/07/2022 को किश्तवार उनसे क्रमशः 10,260, 6000, 11,200, 32,000 कुल 59460रू का गी किया है जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर थाना पाटन में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया







