उत्तरप्रदेश

गैंगस्टर अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में बड़ी काईवाई, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड 

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश : अतीक-अशरफ हत्याकांड के चौथे दिन इस मामले में बड़ी काईवाई हुई. घटनास्थल पर सतर्कता नहीं बरतने और लापरवाही पाए जाने पर पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. शाहगंज थाने के प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड किए गए. शाहगंज इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह निलंबित किया गया है. एसआईटी ने मंगलवार को एसओ समेत सभी पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

बता दें 15 अप्रैल को शाहगंज इलाके में अतीक अहमद और अशरफ को जब पुलिस कस्टडी के भीतर मेडिकल चैकअप के लिए लाया जा रहा था तो तीन हत्यारों ने दोनों के सिर में गोली मार मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया था. हत्याकांड के वक्त वहां भारी पुलिस बल तैनात था.

इस मामले पुलिस की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे जिसके बाद पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरना तय था. प्रयागराज के एसीपी नरसिंह नारायण सिंह को भी हटा दिया गया है. उन्हें अब डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है. नरसिंह नारायण सिंह थाना शाहगंज और धूमनगंज के एसीपी थे. उनकी जगह अब 43 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से महेंद्र सिंह को प्रयागराज एसीपी पद पर भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button