
देश-विदेश
अतीक अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज के इस गली में फेंका गया देसी बम, इलाके में दश्हात का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में दहशत का माहौल है। लोग घर अपने घरों से बाहर निकलने के लिए डर रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि कटरा गोबर गली में देसी बम फेंका गया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बम की आवाज से लोगों घर से बाहर नहीं निकल रहे है। फिलहाल बम फेकने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हांलंकि बम किसने फेंका इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि इसी गली में माफिया अतीक अहमद का वकील रहता है और इसी गली में देसी बम फेंकना पुलिस की चिंता बढ़ गई है। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी होने पर मौके पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी है।













