Uncategorized

CG में : तेंदुए-भालू की खाल हाथी के दांत की तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी के दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन अन्य आरोपियों को भी धरदबोचा है। तस्करों से पल्सर और स्कूटी जैसे वाहन भी जब्त किए गए हैं।

 

इस मामले में उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार और छत्तीसगढ़ के रामबचन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई वन विभाग की लापरवाही को भी उजागर करती है, वन विभाग को तस्करी रोकने के लिए सख्त रणनीति बनानी होगी, वरना वन्यजीव संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े होते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button