छत्तीसगढ़

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक का आज दशगात्र , क्षेत्र छावनी में तब्दील 1200 जवानों की तैनाती, मीडिया का आरोप प्रवेश से रोका गया

By Dinesh chourasiya

: बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालात न बिगड़े, इसके लिए पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं

बेमेतरा जिला में धारा 144 लगाया गया है। बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां तक कि मीडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है।मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button