
खुर्सीपार के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, बस्ती तक फैलने से रोका अग्निशमन दल ने, फोम, दो गाड़ी पानी की बौछार से बुझाई आग
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर 14 अप्रैल । खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह नगर में आज तड़के 4:00 बजे कबाड़ी दुकान में आग लग गई। इस भीषण आगजनी पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दल द्वारा दो गाड़ी पानी एवं फोम की बौछार कर काबू पाया गया। आग को बस्ती तक फैलने से रोका गया।







अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग के नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज प्रातः 04:16 बजे शहिद वीर नारायण नगर खुर्सीपर पवार हाऊस आईटीआई के सामने शहीद वीर नरायण नगर में शीराज के कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम को रवाना किया गया । अग्निशमन दल ने स्थल पर पहुँचकर आग पर दो गाड़ी पानी एवं फ़ोम की मदद से क़ाबू पाया । इस भीषण आग को बाजु में लगे फ़र्नीचर दुकान एवं कबाड़ी दुकान के पीछे बस्तियों पर आग बढ़ाने से रोक लिया गया । जिससे दुर्ग ज़िले में एक बड़ा हादसा होने से बचा और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह शिफ्ट प्रभारी एफ प्रवीण बारा फायरमेन पराग भोसले , नागेश्वर मार्कंडेय , धर्मेन्द्र बंजारे नगर सैनिक जवान – राजेश साहु ने टीम बनाकर आग को समय पर काबू किया गया।
स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। किसी भी प्रकार की आगज़नी घटना होने पर तत्काल 112 पर कॉल करें







