छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

1260 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटो में सामने आए आंकड़ों ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते कल जहां 326 नए मरीज मिले थे तो वहीं आज पूरे प्रदेश में 370 नए संक्रमित मिले हैं। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 370 नए कोरोना मरीज मिलने से प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1260 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से आज राजनांदगांव और रायगढ़ में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।

4926 सैम्पलों की हुई जांच

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में आज 4926 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 7.51 प्रतिशत पहुंच गई है।

राजधानी रायपुर में मिले सबसे ज्यादा मरीज

आज छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया.। प्रदेश में 13 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा रायपुर में 41 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 34, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 26, धमतरी में 20, गरियाबंद में 29, सरगुजा में 23 कोरोना के मरीज मिले हैं।

Related Articles

Back to top button