छत्तीसगढ़

प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने आ रही है प्रियंका गांधी, पूरा कार्यक्रम हुआ तय, राज्य को मिलेगी कई सौगात

By Dinesh chourasiya

 

जगदलपुर। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है जिसे लेकर दिग्गजों के प्रदेश दौरे शुरू हो गए है। इसी कड़ी में कांग्रेस के गढ़ में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए प्रियंका गांधी बस्तर के दौरे पर आएंगी। प्रियंका 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर रहेंगी। यहां 4 सालों के विकास कार्यों की झलक दिखाई देगी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भरोसे सम्मेलन में बस्तर को सौगात देंगे।

: इस दौरान प्रदेश को कई सौगात मिलेगी। जिसमें 129 करोड़ के विकास कार्यो और लगभग 62 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इतना ही नहीं 66 करोड़ से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। 13 अप्रैल को होने जा रहे इस आयोजन में 1 लाख से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

प्रियंका गांधी की दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां कर लीं है। इस कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी शामिल होंगे। प्रियंका के स्वागत के लिए पूरे शहर में कार्यक्रम के बैनर पोस्टर लगाए गए है। इस सम्मेलन में मुख्य आकर्षण विकास प्रदर्शनी होगी। जिसमें संभाग के सातों जिले 4 साल की उपलब्धियों की तस्वीर प्रदर्शित करेंगा

Related Articles

Back to top button