छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित बीजेपी के कई नेता गिरफ्तार मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे बिरनपुर बेमेतरा 

By Dinesh chourasiya

  1.  छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित बीजेपी के कई नेता गिरफ्तार मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे बिरनपुर बेमेतरा

 

 

बेमेतरा:  बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन इससे पहले वे अरेस्ट हो गए। वे लगातार 5 घंटे से ज्यादा देर तक प्रदर्शन करते रहे और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दो दिन पहले यानि शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है।

 

 

Related Articles

Back to top button