राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा, अकोला में टीन शेड पर पेड़ गिरा, 7 की मौत, 30 घायल

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र के अकोला में पारस गांव में एक टीन शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए।

अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि हादसे के वक्त टीन शेड के नीचे 40 लोग मौजूद थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

गैस कटर से काटकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया

स्थानिक हिंदू मुस्लिम सभी धर्मों के लोगों ने पेड़ कटाई की। शेड को गैस कटर से काटकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी( information) मिलते ही कलेक्टर एसपी घटनास्थल पर पहुंचे रेस्क्यू टीम भी पहुंची और टीन शेड और पेड़ को काटकर हटाया गया।

Related Articles

Back to top button